
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासन के दौरान पार्टी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थी और राजग के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी। कुमार ने राज्य विधानसभा में अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी दावा किया कि राजद के कार्यकाल के दौरान बिहार में कई सांप्रदायिक दंगे हुए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘(राजद शासनकाल में) कोई कानून-व्यवस्था नहीं थी। (2005 से पहले) राजद अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्ट आचरण में लिप्त था...मैं इसकी जांच कराऊंगा।’’
कुमार ने हाल में ‘महागठबंधन’ को छोड़ दिया था और भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने के लिए राजग में लौट आए थे।
Published : 12 February 2024, 5:50 PM IST
Topics : bihar Nitish Kumar rjd Targete नीतीश कुमार पटना बिहार भ्रष्ट आचरण मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल