हिंदी
नई दिल्ली: बिहार में दही-चूड़ा की पॉलिटिक्स शतरंज के किसी चाल से कम नहीं है। मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर चिराग पासवान ने अपने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यालय पर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया था, जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी आमंत्रित थे।
लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब नीतीश कुमार कार्यालय पहुंचे तो वहां उनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान मौजूद ही नहीं थे। वहीं इस मामले पर एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार समय से पहले आ गए थे।
पार्टी के अन्य नेताओं ने सीएम नीतीश का स्वागत किया। कार्यालय पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार ने रामविलास को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ देर तक कार्यालय रुके और फिर निकल गए।
चिराग पासवान ने खुद नीतीश कुमार को मकर संक्रांति के भोज का निमंत्रण दिया था। लेकिन मंगलवार को वो ही कार्यालय में मौजूद नहीं थे। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मकर संक्रांति के भोज का निमंत्रण दिया था।
कार्यालय में सिर्फ राजू तिवारी मौजूद थे। बता दें कि चिराग पासवान के इस भोज में सीएम नीतीश, सम्राट चौड़जे, विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल के साथ साथ NDA घटक दल के अन्य नेता शामिल होने वाले थे। RJD राबड़ी देवी के आवास के साथ सभी प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय में मकर संक्रांति मनाई जा रही है।सभी प्रखंड और जिला मुख्यालय में होगा दही चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया है। गरीब असहाय लोगों को दही-चूड़ा खिलाया जाएग।
यह भोज पॉलिटिकल गलियारे से आने वाले लोगों से अलग आम लोगों के लिए रखा गया है।
Published : 14 January 2025, 3:33 PM IST
Topics : Bihar News chuda dahi CM Nitish Dynamite News eating Feast Without