
मोतिहारीः सिकरहना नदी में चिरैया प्रखंड क्षेत्र के शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढ़िया हराज गांव के समीप रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे एक नाव पलट गई, जिससे उसपर सवार सभी लोग डूब गए।
इस हादसे में करीब 22 लोग डूबे हैं और छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं। शिकारगंज थाना अध्यक्ष के अनुसार अब तक एक बच्ची का शव नदी से निकाला गया है। जिसकी पहचान चांदनी कुमारी के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार मौके पर कई अधिकारी भी मौजूद है. रेस्क्यू टीम लोगों को निकालने में जुटी है। वहीं स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि नाव चला रहा व्यक्ति तैर कर बाहर निकलने में कामयाब रहा। मौके पर व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
Published : 26 September 2021, 3:07 PM IST
Topics : bihar Motihari Shikargarh Sikrhana River चिरैया प्रखंड क्षेत्र बिहार शिकारगंज थाना क्षेत्र सिकरहना नदी