
पटना: लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है। आज पहले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रही है।
पहले चरण में बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा पर वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
Published : 19 April 2024, 8:28 AM IST