Bihar Election : पहले चरण की 71 सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार के लिए पूरी ताकत लगा दी है। आज बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Updated : 26 October 2020, 9:38 AM IST
google-preferred

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां रैली और सभाएं करने में लगी है। इसी कड़ी में आज बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। आज शाम 5 बजे पहले चरण की 71 सीटों के लिए प्रचार का दौर खत्म हो जायेगा।

71 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग

बता दें कि 28 अक्टूबर को बिहार की 71 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग होनी है। पहले चरण में राज्य सरकार के आठ मंत्रियों समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। इसके भाग्य का फैसला 28 अक्टूबर को ईवीएम मशाीन में बंद हो जाएगा। 

28 अक्टूबर को 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

पहले चरण  में 16 जिले के 71 विधान सभाओं सीटों पर 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला दो करोड़ 14 लाख छह हजार 96 मतदाता करेंगे। 

10 नवंबर को नतीजे होगें घोषित

पहले चरण के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण 3 नवंबर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को मतदान होनी है। वहीं 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

Published : 
  • 26 October 2020, 9:38 AM IST