हिंदी
पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान जारी है। यह वोटिंग 15 ज़िलों की 78 सीटों पर हो रहा है। वोटिंग के बीच बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा के बूथ नंबर 282 पर सुरक्षाबलों और मतदाताओं के बीच झड़प हुई है। जिसमें सीआईएसएफ की ओर से फायरिंग भी की गई है। इस घटना के बाद यहां हड़कंप मच गया है।
खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि मतदान के दौरान लाइन सीधी करने को लेकर सीआईएसएफ के जवान ने एक वोटर को डंडा मार दिया। जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। इसके बाद वोटरों की सुरक्षबलों से झड़प भी हुई।
विवाद ज्यादा बढ़ने पर पुलिस को लाठियां चलाई जिसके बाद यहां भगदड़ मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने फायरिंग भी की, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
Published : 7 November 2020, 3:35 PM IST
No related posts found.