
पटनाः बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। हत्या, रेप और लूटपाट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। यहां एक पूर्व उपमुखिया की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना बरूराज कोतवाली के बखरी बांध के पास की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अशोक राय के रूप में हुई है। अज्ञात बदमाशों ने शनिवार को राय की गोली मारकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें- वैशाली में पूर्व विधायक के भाई की हत्या
पीड़ित परिजनों ने कही ये बात
परिजनों ने बताया कि देर शाम घर लौटते वक्त अज्ञात बदमाशों ने अशोक राय को गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
क्या बोली पुलिस?
घटना पर बरूराज थानाध्यक्ष संजीव दुबे ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पूरे परिवार पर बरपाया कहर
मोतिहारी में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट
मोतिहारी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला मेहसी थाना क्षेत्र के मोहब्बत छपरा गांव का है। मृतका की पहचान 25 वर्षीया समीना खातून के रूप में हुई है। घटना पर पुलिस ने कहा कि हैदर अली के बेटों, नसीम और नजीर के बीच कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था।
Published : 30 January 2024, 3:17 PM IST
Topics : Bihar crime Bihar News Latest Hindi News Murder In Muzaffarpur Muzaffarpur उपमुखिया की हत्या बिहार बिहार पुलिस मुजफ्फरपुर हत्या