Site icon Hindi Dynamite News

Bihar Cabinet Expansion: कौन हैं बिहार के नए मंत्री जीवेश कुमार? जानिये बड़ी बातें

नीतीश कैबिनेट का विस्तार 26 फरवरी को हो गया। 7 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bihar Cabinet Expansion: कौन हैं बिहार के नए मंत्री जीवेश कुमार? जानिये बड़ी बातें

पटना: नीतीश कैबिनेट का विस्तार 26 फरवरी को हो गया। नीतीश कैबिनेट में 7 नए चेहरों को जगह मिली। जिन 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें एक नाम जाले विधानसभा से बीजेपी विधायक जीवेश कुमार का भी है। चलिए अब आपको उनके राजनीतिक सफर के बारे में बताते हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जाले विधानसभा के भाजपा से विधायक जीवेश कुमार, जाले प्रखंड के चंदौना गांव निवासी हैं। वे भूमिहार ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। उनका ससुराल मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा में हैं। 25 जुलाई 1973 में जन्म लेने वाले जीवेश बाल स्वयंसेवक हैं।

एमए और एलएलबी के बाद पीएचडी

जीवेस कुमार ने एमए और एलएलबी करने के बाद पीएचडी की उपाधि ली। 1989 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे और विभिन्न पदों पर रहकर दायित्व का निर्वहण किया। 1999 से 2010 तक भाजपा के जिला संगठन में रहे।

2011 में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 2014 में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे। इसके बाद उन्हें 2015 पहली बार जाले विधानसभा से टिकट मिला और वे कमल निशान से निर्वाचित हुए। पार्टी ने उन्हें 2016 प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी।

दो बार बने विधायक

इसके बाद 2020 में जाले विधानसभा से दूसरी बार भाजपा से विधायक बने और राज्य सरकार में मंत्री बने। उन्होंने श्रम संसाधन, पर्यटन एवं खनन विभाग की जवाबदेही मिली।

इसके 84 दिनों बाद उन्हें सूचना टेक्नोलॉजी विभाग का भी दायित्व मिला। 2024 में भाजपा सदस्यता अभियान का उन्हें प्रदेश संयोजक बनाया गया।

Exit mobile version