Bihar Board 10th-12th Exam 2022: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं की एग्‍जाम डेट्स जारी, जानिए पूरा टाइम टेबल

बिहार बोर्ड ने 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जानिए कब से शुरू हो रहे हैं और एग्जाम और पूरा टाइम टेबल। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 20 November 2021, 11:52 AM IST
google-preferred

पटनाः बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को समाप्त होगी। BSEB इंटर परीक्षा 2022 1 फरवरी से शुरू होगी और 14 फरवरी को समाप्त होगी। 

बीएसईबी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 के बीच होंगी। वहीं, कक्षा 10 के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 के बीच होंगी। वहीं कक्षा 10 के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं परीक्षा के दिनों में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Published : 
  • 20 November 2021, 11:52 AM IST

Related News

No related posts found.