बिहार के आर्टिस्ट ने Dr. Manmohan Singh को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पत्ते पर उकेर दी तस्वीर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से भावुक हुए बिहार के आर्टिस्ट ने बड़े ही अनोखे तरीके से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर

Updated : 28 December 2024, 9:32 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद से ही पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इस दुखद खबर को सुनने के बाद भावुक हुए बिहार के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बड़े ही अनोखे तरीके से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, आर्टिस्ट ने एक छोटे से पत्ते पर डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर उकेर दी है।  मधुरेंद्र ने 5 घंटो की मेहनत के बाद पीपल के हरे पत्ते पर पूर्व प्रधानमंत्री की अद्भुत तस्वीर बना दी है। आर्टिस्ट ने इसपर अलविदा मनमोहन भी लिखा है और साथ ही उनके प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। 

निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान से साथ दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जायेगा। गृह मंत्रालय के मुताबिक पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार 11.45 बजे होगा। 

अंतिम संस्कार से पहले डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अबसे थोड़ी देर बाद 8.30 से 9.30 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा जायेगा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन कर सकेंगे और उनको अपनी श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, गुरुवार देर रात को 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।  AIIMS ने खुद उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉ. सिंह ने रात 9 बजकर 51 मिनट पर दुनिया को अलविदा कह दिया।

Published : 
  • 28 December 2024, 9:32 AM IST

Advertisement
Advertisement