
उदयपुर: राजस्थान में उदयपुर शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकेश माधवानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साइबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठानें के लिये जारी की गई वित्तिय स्वीकृति को लेकर आभार जताया है।
माधवानी ने बताया कि उन्होंने गहलोत को प्रदेश में साइबर अपराध को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग को लेकर विगत 25 जनवरी को एक पत्र भेजा गया था। राज्य सरकार उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाने एवं साइबर अपराध की रोकथाम और आमजन को जागरुक करने के लिए सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी काउंटर टेरेरिज्म एंड एंटी इंसरर्जेंसी की स्थापना के लिए 18.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
माधवानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि सरकार का यह कदम प्रदेश में साइबर हमलों को रोकने के लिए कारगर सिद्ध होगा। (वार्ता)
Published : 2 February 2023, 11:26 AM IST
Topics : Ashok Gehlot cyber crime Industrialist Mukesh Madhwani Rajasthan अशोक गहलोत मुकेश माधवानी मुख्यमंत्री राजस्थान साइबर अपराध