
नई दिल्लीः आईपीएल 2021 शुरू होने में अभी कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बुरी खबर आई है। टीम के एक स्टार खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर, कुछ दिन पहले ही हुए थे कोरोना से संक्रमित
दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी सूत्रों ने बताया है कि अक्षर पटेल कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। अक्षर इस वक्त आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया तो उनका परिणाम नेगेटिव आया है। दिल्ली की टीम भी इस समय मुंबई में हैं। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
यह भी पढ़ें: आईपीएल का 14वां सीजन अप्रैल की इस तारीख से होगा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग
अक्षर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम को ये दोहरा झटका लगा है, क्योंकि इससे पहले श्रेयस अय्यर भी सीजन से बाहर हो गए हैं। दिल्ली के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे। श्रेयस ने पहले वनडे मुकाबले में बॉल को रोकने के चक्कर में डाइव लगाई जिसके बाद उनके कंधे में चोट आ गई। श्रेयस को इस चोट के बाद पूरी सीरीज और आईपीएल 2021 से बाहर होना पड़ा है।
Published : 3 April 2021, 4:19 PM IST
Topics : Corona Positive COVID 19 cricket Delhi Capitals IPL अक्षर पटेल आईपीएल आईपीएल 2021 कोरोना पॉजिटिव दिल्ली कैपिटल्स