
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी बड़ी खबर आप सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ रहे हैं। यूपी में फिर कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इसके साथ ही कई मंडलायुक्तों को भी बदल दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यूपी में मंगलवार दोपहर को लगभग एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसके साथ ही आजमगढ़, विन्ध्याचल, चित्रकूट, कानपुर के मंडल आयुक्तों का ट्रांसफर कर दिया गया है।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक आईएएस अशोक कुमार, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश को प्रभार अवमुक्त किया गया है।
डा. रूपेश कुमार को महानिरीक्षक निबंधन के प्रभाव से अवमुक्त कर दिया गया है।
इसके साथ ही लीना ज़ौहरी, प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश को भी प्रभार से अब मुक्त कर दिया है।
अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
मनीष चौहान को प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है।
मुथु कुमार स्वामी को सचिव वित्त विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विजेंदर पांड्या को आयुक्त कानपुर मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बालकृष्ण त्रिपाठी को आयुक्त विन्ध्याचल मंडल बनाया गया है।
आईएएस विवेक को आयुक्त, आज़मगढ़ मंडल बनाए गए हैं।
अजीत कुमार आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाए गए हैं।
नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सचिव नियोजन विभाग बनाये गए हैं।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 7 January 2025, 4:11 PM IST
Topics : Azamgarh change Chitrakoot DynamiteNews IAS Kanpur Officers Vindhyachal अफसर