हिंदी
महराजगंज: भारत–नेपाल के सोनौली सीमा पर नेपाल से भारत मे प्रवेश करते समय सुरक्षा एजेंसियों ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज की सूत्रों के माने तो पकड़े गए तीनो संदिग्धों में से दो पाकिस्तान व एक जम्मू कश्मीर का निवासी बताया जा रहा है।
दो आरोपितों के पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट व तीसरे युवक के पास से जम्मू कश्मीर का आधार कार्ड बरामद हुआ है। लखनऊ एटीएस तीन संदिग्ध युवकों को पूछ–ताछ के लिए अपने साथ ले गई। संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद से भारत नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जांच पड़ताल में दो युवकों के पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट व तीसरे के पास से जम्मू कश्मीर का बना आधार कार्ड बरामद हुआ। एटीएस के पूछ–ताछ में पाकिस्तानी युवकों की पहचान मो.अल्ताफ पुत्र खिजार मोहम्मद, निवासी पाक अधिकृत कश्मीर और दूसरा युवक सैयद गजनी मोहम्मद सईद, लरकाना पाकिस्तान के रूप में हुई।
जबकि नासिर जमाल पुत्र कासिम अहमद,करालपोल, श्रीनगर, जम्मू कश्मीर का है निवासी बताया जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार अल्ताफ पाकिस्तान के आतंकी संगठन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
वही तीन व्यक्तियों की हिरासत में लेने के बाद से ही भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान अलर्ट हो गए हैं और नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन जांच के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश करने दिया जा रहा है साथ ही साथ डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी गई है ।
Published : 4 April 2024, 2:03 PM IST
Topics : Big News Maharajganj Security Agency Sonauli Border suspects जांच भारत नेपाल संदिग्धों सुरक्षा एजेंसी सोनौली सीमा