हिंदी
नई दिल्ली: सरकार दादर एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव को मिलाकर एक केंद्रशासित प्रदेश बनाने की तैयारी में है। अरब सागर में स्थित दोनों केंद्रशासित प्रदेशों को एक करने के लिए सरकार संसद के मौजूदा सत्र में एक विधेयक ला रही है। विधेयक को लोकसभा की आज की कार्यसूची में शामिल किया है।
लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में इस विधेयक को पेश करेंगे, हालाँकि इस पर आज चर्चा होने की संभावना नहीं है। (वार्ता)
Published : 26 November 2019, 5:03 PM IST
Topics : Government India modi State Territory दमन दीव नागर हवेली प्रदेश सरकार