
फिरोजाबादः बुधवार की देर रात 10:30 बजे फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र के भदान के आसपास खड़े कंटेनर में जा घुसी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 14 और घायलों की संख्या 22 बताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः रसोई गैस की कीमत बढ़ाना क्रूर कदम: मायावती
सैफई पीजीआई में घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में से 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल यात्रियों में से सात लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बस में 40-45 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना खतरनाक था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसे क्रेन से खीचकर कंटेनर से अलग किया गया।
पुलिस ने गुरुवार सुबह जानकारी दी कि लखनऊ-एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार के मोतीहारी जा रही डबल डेकर बस फिरोजाबाद जिले के नंगला खंगर क्षेत्र में माइल स्टोन 71-72 के पास ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में ट्रेलर चालक समेत 14 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गये।
Published : 13 February 2020, 10:00 AM IST
Topics : Agra Firozabad Lucknow Express Way Private bus uttar pradesh आगरा उत्तर प्रदेश प्राइवेट बस फिरोजाबाद लखनऊ एक्सप्रेसवे