विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों का तबादला

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर:

Updated : 21 August 2023, 5:24 PM IST
google-preferred

जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार्मिक विभाग द्वारा जारी तबादले के आदेश में बताया गया कि मूलचंद को सार्वजनिक सेवा और प्रशासनिक सुधार विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है जबकि कालू राम को राजस्थान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है। वहीं, बजरंग सिंह को ब्यावर का अतिरिक्त जिलाधिकारी बनाया गया है।

जिन अधिकारियों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर के रूप में तैनात किया गया है उनमें धीरेंद्र सिंह (अनूपगढ़), जितेंद्र कुमार पांडे (बाली), ओमप्रकाश सहारण (कैरथल-तिजारा), भावना शर्मा (लालसोट) और अशोक त्यागी (मालपुरा) शामिल हैं।

कई अधिकारियों को विभिन्न जिलों में अनुमंडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Published : 
  • 21 August 2023, 5:24 PM IST

Advertisement
Advertisement