गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों के खिलाफ पंजाब में पुलिस का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर छापेमारी, जानिये पूरा अपडेट

पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को कई जगहों पर छापेमारी शुरू की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 September 2023, 11:48 AM IST
google-preferred

चंडीगढ़:  पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को कई जगहों पर छापेमारी शुरू की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उन्होंने बताया कि विशेष अभियान सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ जो अब भी राज्य के सभी जिलों में जारी है।

सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस की कई टीम इस अभियान का हिस्सा है।

गोल्डी बराड़ गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है।

सिद्धू मूसेवाला के नाम से लोकप्रिय शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सतींदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है और वह 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा चला गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

 

Published : 
  • 21 September 2023, 11:48 AM IST

Related News

No related posts found.