बिहार में सावन के पहले सोमवार को बड़ा हादसा, सिवान केबाबा महेंद्रनाथ मंदिर में मची भगदड़, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

सावन के पहले सोमवार पर बिहार के सिवान से एक बड़े हादसे की खबर है। बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 July 2022, 11:36 AM IST
google-preferred

सिवान: सावन के पहले सोमवार पर बिहार के सिवान में एक बड़ा हादसा हो गया। सिवान के सिसवन प्रखंड में स्थित प्रसिद्ध बाबा महेंदरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान भीड़ में दो महिला की दबकर मौत हो गई है। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 जानकारी के मुताबिक सावन के पहले सोमवार पर बाबा महेंदरनाथ मंदिर में दर्शन औक जलाभिषेक के लिये लोग दूर-दूर से यहां पहुंचे हुए हैं। बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ के बीच जलाभिषेक के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के कारण शिवालय प्रांगण में कतार खड़ी दो महिलाओं की भीड़ में दबकर मौत हो गई। 

मृतक महिलाओं की पहचान सिवान के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव निवासी सोहागमती देवी और लीलावती देवी के रूप में हुई है। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व्यवस्था संभालने मे जुट गई। पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रण में किया जा रहा है। फिलहाल मंदिर क स्थिति सामान्य है।

Published : 
  • 18 July 2022, 11:36 AM IST

Related News

No related posts found.