पटना में बड़ा हादसा, सत्संग देखने आए 50 लोगों पर गिरा मकान, मची चीख-पुकार

पटना के पुनपुन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक पुराना मकान के गिरने से 50 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी लोग सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 August 2024, 4:29 PM IST
google-preferred

पटना: (Patna) जिले के पुनपुन (Punpun) में एक पुराना मकान (Building) गिरने से 50 से अधिक लोग घायल (Injured) हो गए। इस मकान में लोग सत्संग के लिए एक साथ बैठे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बताया जाता है कि श्रीपालपुर में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामदयालु सिंह  का पुराना पुश्तैनी मकान था। उसी मकान में लोग सत्संग का कार्यक्रम रखें थे और इसमें 50-60 महिलाएं जमा थी। पुराना मकान गिर गया जिस कारण लगभग 50-60 की संख्या में लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

13 महिलाएं गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि इस घटना में 13 महिलाए गंभीर रूप से घायल हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published : 
  • 28 August 2024, 4:29 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.