Crime News: नशे की गोलियां देकर महिला से आश्रम में दुष्कर्म के आरोप में मिर्ची बाबा गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेताओं का समर्थन कर सुर्खियों में आए मिर्ची बाबा को भोपाल और ग्वालियर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 9 August 2022, 2:56 PM IST
google-preferred

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन कराने से सुर्खियों में आये मिर्ची बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। मिर्ची बाबा को भोपाल और ग्वालियर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पति ने तालाब में कूद कर दी जान

वैराग्य नंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा को महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने मिर्ची बाबा को एक होटल से पकड़ा। उसके खिलाफ भोपाल के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल से चोरी किया गया एक साल का बच्चा बरामद, आरोपी दंपति गिरफ्तार

पीड़ित महिला का आरोप है कि मिर्ची ने बच्चे पैदा होने का झांसा देकर और नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मिर्ची ने 17 जुलाई को भोपाल के मीनाल रेसीडेंसी' स्थित अपने कथित आश्रम में दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्ची बाबा को कल देर शाम ग्वालियर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अब भोपाल लाया जा रहा है।

मिर्ची बाबा कांग्रेस के करीबी बताया जाता है। वह कमलनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रहा है। 

Published : 
  • 9 August 2022, 2:56 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement