
मुंबईः भोजपुरी स्टार यश कुमार और अभिनेत्री पूनम दुबे की फिल्म पारो का नया गाना 'कमरिया हिले हिले' रिलीज हो गया है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से सबका दिल जितने वाले यूनिक एक्शन स्टार यश कुमार और सुपर हॉट अभिनेत्री पूनम दुबे का गाना 'कमरिया हिले हिले' रिलीज हो गया है। इस गाने को वेव ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है।
इस गाने को लेकर यश कुमार ने कहा कि गाना 'कमरिया हिले हिले' हमारी फिल्म पारो का एक महत्वपूर्ण गाना है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। अब इसका यह गाना भी रिलीज हुआ, जो आपको बेहद पसंद आने वाले है। गाना फिल्म की तरह ही बेहद साफ़ सुथरा है। इसे आप किसी के भी साथ एन्जॉय कर सकते हैं। गाने में पूनम दुबे के साथ हमारी केमेस्ट्री भी आपको खूब पसंद आने वाली है। इसलिए आप सबों से अपील है कि आप हमारे गाने को प्यार और आशीर्वाद दें एवं इस गाने को भी मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल करवाएं।
'कमरिया हिले हिले' गाने का लिरिक्स राइटर संदीप सजन है। सिंगर अलोक कुमार और अलका झा हैं। म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं और वीडियो डायरेक्टर नीलमणि सिंह हैं और पीआरओ रंजन -सर्वेश हैं।
Published : 4 July 2021, 3:32 PM IST
Topics : bhojpuri movie bhojpuri songs Poonam Dubey Yash kumar पूनम दुबे भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म यश कुमार