हिंदी
नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार 'निरहुआ' उर्फ दिनेश लाल यादव एक बार फिर अपनी एक वीडियों को लेकर सुर्खियों में है। उनका ये वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निरहुआ बेहद अलग अंदाज में नजर आए है।
वायरल हो रहे वीडियों में निरहुआ नाक में नथ, हाथ में चूड़ियां और पीले रंग का लहंगा पहने हुए है। वीडियो में निरहुआ बिंदी, लिपस्टिक लगाए महिला के लुक में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस लुक के साथ वो वीडियो में कमर लचका-लचका कर खूब डांस भी कर रहे है। उन्होंने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

उनके फैंस इस वीडियो में उन्हें देखकर खूब इंप्रेस हो गए हैं। दिनेश लाल यादव की इस वीडियो पर उनकी फेवरेट को-स्टार आम्रपाली दुबे ने कमेंट किया। उन्होंने कमेंट लिखा, ऐ छमिया, चलती है क्या 9 से 12...। इस वीडियो को देखने के लिए आपको दिनेश लाल यादव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जाना होगा।
Published : 23 January 2022, 7:24 PM IST
Topics : Bhojpuri Nirhua video viral दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा स्टार नरहुआ