Bhojpuri Vedio: इस भोजपुरी स्टार के गाने ने उड़ाया गर्दा, 100 मिलियन फैंस की उमड़ी भीड़, आप भी देखें खास विडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर शिल्पी राज के फैंस के लिए खुशखबरी है, शिल्पी राज का नया गाना YouTube पर 100 मिलियन पार कर चुका है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 17 January 2022, 5:56 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की स्टार सिंगर शिल्पी राज के फैंस लिए एक अच्छी खबर आई है। अपने गानों से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी शिल्पी राज का म्यूजिक वीडियो 'बुलेट पे जीजा' खूब वायरल हो रहा है। YouTube पर तो ये गाना धमाल मचा रहा है। शिल्पी राज के हिट सॉन्ग 'बुलेट पे जीजा' ने YouTube पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे दिखाई दे रही है। 

भोजपुरी सॉन्ग 'बुलेट प जीजा' को शिल्पी राज ने गाया है। गाने का वीडियो समर सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस सॉन्ग साल सितंबर 2021 में रिलीज किया गया था। जैसे ही ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ वैसे ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया।  

भोजपुरी सॉन्ग 'बुलेट प जीजा' को विनय पांडे सोनू और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है और इसे आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने की को लिरिक्स विमलेश उपाध्याय ने लिखा हैं। गाने को म्यूजिक देने का काम डायरेक्टर आशीष वर्मा हैं। इस गाने के कंपोजर डीपी यादव हैं और इस गाने को डायरेक्ट गोल्डी बॉबी ने किया हैं। 

Published : 
  • 17 January 2022, 5:56 PM IST