Bhojpuri Video: भोजपुरी गाने का तड़का और सपना चौधरी के ठुमके, क्या आपने देखा ये धमाकेदार वीडियो?

वैसे को सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर हैं, लेकिन इस बार भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाने से वो खुद को भी नहीं रोक पाई। सपना चौधरी का डांस और भोजपुरी गाना एक साथ इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है। आप भी डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें ये वीडियो..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 May 2020, 2:30 PM IST

नई दिल्लीः यूं तो आपने सपना चौधरी को कई हरियाणवी गानों पर डांस करते हुए देखा होगा। पर क्या आपने उन्हें कभी भोजपुरी गाने पर डांस करते देखा है। 

यह भी पढ़ें: क्या आपने सुना उदित नारायण का ये रोमांटिक भोजपुरी गाना, सोशल मिडिया पर मचा रहा है गर्दा

हाल ही में एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में  सपना भोजपुरी गाना ‘सैया जी दिलवा मांगे ले’ पर गजब का डांस मूव्स करते नजर आरही हैं। इस वीडियो ने यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। सपना देसी लुक में बहुत खूबसूरत लग रही है।

इस वीडियो में सपना ने ऑरेंज कलर का शूट पहन रखा है। डांसर का देसी स्टाइल जान मार रहा है। इस डांस को देखने के बाद आप भी झूमने को मजबूर हो जाने वाले हैं। 

Published : 
  • 9 May 2020, 2:30 PM IST