Bhojpuri Video: लॉकडाउन में छाया निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना, देखें रोमांस से भरा ये वीडियो..

इन दिनों यूट्यूब पर भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नया गाना धमाल मचा रहा है, लोग इस गाने को एक या दो बार नहीं बल्कि बार-बार देख रहे हैं। इस गाने में दोनों की जोड़ी बेहद ही कमाल की नजर आ रही है। आप भी एक बार देखें ये गाना। डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

Updated : 17 April 2020, 5:14 PM IST
google-preferred

पटनाः भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक विडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। इस गानें को एक या दो बार नहीं बल्कि करोड़ों बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच आम्रपाली और निरहुआ का ये वीडियो हो रहा वायरल, रोमांटिक कैमिस्ट्री मचा रही बवाल

इस गाने का नाम है नई झूलनी के छईया बलम दुपहरिया बिताईल हो'। ये गाना बेहद ही खूबसूरत और प्यार से भरा हुआ है। इस गाने में नए पति-पत्नि की कहानी और प्यार दिखाया गया है। यह गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में पत्नी फंसी मायके में, तो पति ने किया ये काम..

ये गाना फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' का है। सिंगर कल्पना पोटवारी और निरहुआ ने इस भोजपुरी गाने को गाया है। इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और संगीत दिया है राजेश रजनीश ने। इसे अभी तक 58,299,372 व्यूज मिल चुके हैं।

Published : 
  • 17 April 2020, 5:14 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement