
लखनऊ: भोजपुरी फिल्मों की युवा अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी है। आकांक्षा के सुसाइड से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा ने बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल सोमेंद्र में आत्महत्या की।
पुलिस ने बताया कि सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा (25) का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाए गए फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।
सारनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सारनाथ के एक होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव मिला।
उन्होंने बताया कि अभिनेत्री का परिवार महाराष्ट्र में रहता है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। राय ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आकांक्षा मूल रूप से यूपी के भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं।
Published : 26 March 2023, 12:45 PM IST
Topics : Akanksha Dubey bhojpuri actress suicide UP Police Varanasi आकांक्षा दुबे आत्महत्या भोजपुरी अभिनेत्री