Bharti Singh Hospitalized: कॉमेडी क्वीन भर्ती भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, करानी पड़ी ये सर्जरी

जानी-मानी कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 May 2024, 1:47 PM IST
google-preferred

मुंबई: टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। भारती सिंह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। वीडियो में भारती सिंह काफी भावुक नज़र आ रहीं हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के भारती सिंह को हाल ही में अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारती सिंह ने अस्पताल से एक नया व्लॉग शूट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि पेट में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। 

पहले तो उन्होंने यह मानकर अस्पताल जाने से मना कर दिया था कि उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हुई है, लेकिन जब दर्द कम नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 

भारती सिंह की हुई सर्जरी

भारती सिंह ने बताया कि एडमिट होने के बाद टेस्ट हुए और पता चला कि उनके पित्ताशय में पथरी है। व्लॉग में भारती भावुक होती हुई नजर आ रही हैं। 

उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ ऐसा कैसे हो गया। वीडियो शेयर कर वह अपने बेटे गोला को भी मिस करती दिखीं। क्लिप में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया भी परेशान दिखाई दिये। 

Published : 
  • 3 May 2024, 1:47 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement