Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को राष्ट्रपति ने दिया मरणोपरांत भारत रत्न

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शनिवार को देश की चार हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 March 2024, 11:34 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और महान कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार हस्तियों की ओर से उनके परिजनों को भारत रत्न सम्मान सौंपा। 

चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह को यह सम्मान सौंपा गया।

 कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।

Published : 
  • 30 March 2024, 11:34 AM IST