Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में आज दूसरा दिन, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में चल रहे ये नेता

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने कल बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश किया था। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की पदयात्रा हरियाणा में दूसरे दिन मलाब गांव से शुरू हुई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

हरियाणा में राहुल गांधी की पदयात्रा जारी
हरियाणा में राहुल गांधी की पदयात्रा जारी


नूंह (हरियाणा): कड़ाके की ठंड के बावजूद भी राहलु गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिये शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा जारी है। भारत जोड़ो यात्रा ने कल बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश किया था। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की पदयात्रा का हरियाणा में आज दूसरा दिन है। हरियाणा में कांग्रेस की पदयात्रा दूसरे दिन नूंह जिले के मलाब गांव से फिर से शुरू हुई। इस यात्रा में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। 

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का गुरूवार को दूसरा दिन 

हरियाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, करण सिंह दलाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं शामिल हैं। 

जगह-जगह पदयात्रा का हो रहा स्वागत

पार्टी वर्कर्स के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड में भी पदयात्रा में शामिल लोगों में भारी जोश देखा जा रहा है। जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत किया जा रहा है।

हरियाणा में जारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ कांग्रेस में गुरूवार को एक ट्विट किया। इसमें कांग्रेस ने लिखा कि हम 'भविष्य' के भारत के लिए 'आज' एक ऐसे आंदोलन का हिस्सा हैं, जिसका नेतृत्व पूरा हिंदुस्तान कर रहा है।










संबंधित समाचार