Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 9वां दिन, पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बेरोज़गार युवाओं और छात्रों से की बातचीत

डीएन ब्यूरो

कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिये शुरू की गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों में केरल में हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये यात्रा से जुड़े ताजा अपडेट

केरल में पदयात्रा करते राहुल गांधी
केरल में पदयात्रा करते राहुल गांधी


कोल्लम (केरल): कांग्रेस इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकली हुई है। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा का 9वां दिन है। हालांकि यात्रा को आज 10 दिन हो चुके हैं लेकिन गुरूवार को भारत जोड़ो यात्रा की छुट्टी रही। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवनार को केरल के कोल्लम जिले में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारों, युवाओं, छात्रों समेत तमाम तरह के लोगों के साथ मुलाकात की और कई विषयों पर चर्चा की।

यह यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में हो रही है। कायमकुलम में पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बेरोज़गारी पर युवाओं से और स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत की। 

कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा में कई लोग शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के साथ इस यात्रा में चलकर भारत विविधताओं में एकता की अपनी विशेषता का परिचय दे रहा है।


कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत 10वें दिन कोल्लम ज़िले के पुथियाकावु से सुबह 6:40 हुई। सुबह के सत्र में 11 किलोमीटर की पदयात्रा की गई। इसके बाद पदयात्रा ने अलाप्पुझा ज़िले में प्रवेश किया। 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' का केरल में 19 दिन का सफर तय करेगी और इसके बाद अगले राज्य में प्रवेश करेगी। यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। 

कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी, जो लगभग पांच महीने (158 दिन) तक चलेगी। यह लगभग 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा होगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे।










संबंधित समाचार