Bollywood Gossip: एक बार फिर साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण, बनेगी इस फिल्म की रीमेक

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली रॉकस्टार रणबीर कपूर और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को लेकर ‘बैजू बावरा’ का रीमेक बना सकते हैं।

Updated : 8 May 2020, 4:14 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली रॉकस्टार रणबीर कपूर और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को लेकर ‘बैजू बावरा का रीमेक बना सकते हैं।

संजय लीला भंसाली ने पिछले साल अपनी फिल्म 'बैजू बावरा' की घोषणा की थी। यह फिल्म वर्ष 1952 में प्रदर्शित बैजू बावरा का रीमेक है, जिसमें भारत भूषण के साथ मीना कुमारी लीड रोल में थीं। फिल्म के लिए शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन किसी पर मुहर नहीं लगी है। संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी के तुरंत बाद इसका निर्देशन शुरू कर देंगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म बैजू बावरा के लिए संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण से संपर्क किया है। रणबीर और दीपिका को स्क्रीन पर साथ लाकर भंसाली ऑनस्क्रीन मैजिक करना चाहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी फिल्म साइन नहीं की है। (वार्ता)

 

Published : 
  • 8 May 2020, 4:14 PM IST

Advertisement
Advertisement