भदोही: ट्रैक्टर और एक्सप्रेस ट्रेन की भीषण टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

भदोही जिले के ऊंज गांव में स्तिथ रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर की लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से टक्कर हुई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 July 2024, 10:07 AM IST
google-preferred

भदोही: जिले के ऊंज गांव में स्तिथ रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर की लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से टक्कर हुई है। इस हादसे ने ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है वहीं काफी देर तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया है।

घटना ऊंज थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रॉसिंग की है बताया जाता है कि आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर और ट्रेन में जबरदस्त टक्कर हुई है इस हादसे में ट्रैक्टर की परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही ट्रैक्टर चालक रोहित की मौत हो गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटनास्थल पर रेलवे फाटक का जो बम है वह भी टूटा हुआ पाया गया हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे क्रॉसिंग बंद नहीं की गई थी। बताया जाता है कि करीब 40 मिनट से ज्यादा समय तक ट्रेन घटनास्थल पर खड़ी रही उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया है फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। बताया जा रहा है की ट्रेन के चालक का बयान भी वाराणसी में दर्ज किया जा रहा है वही इस मौके पर मीडिया से रेलवे के अधिकारी बात करने से बचते नजर आए।

Published : 
  • 20 July 2024, 10:07 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement