भदोही: दुष्कर्म के बाद फरार अभियुक्त खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, पुलिस ने शुरू की ये कार्रवाई

यूपी के भदोही में दुष्कर्म के फरार आरोपी के खिलाफ न्यायालय सख्त कार्रवाई के मूड में दिख रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 June 2024, 7:48 PM IST
google-preferred

भदोही: दुष्कर्म के आभियोग में फरार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा-82 सीआरपीसी की नोटिस निर्गत किया गया है। स्थानीय पुलिस ने फरार अभियुक्त के निवास स्थान पर नियमानुसार मुनादी कर नोटिस चस्पा कर दिया है। कोर्ट में पेश ना होने पर सम्पत्ति जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। 

 डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भदोही जनपद के थाना कोईरौना पर पंजीकृत दुष्कर्म के अभियोग में अभियुक्त रोहित उपाध्याय निवासी तुलसी कला वांछित है। जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। अभियुक्त उपरोक्त को नियत तिथि तक न्यायालय के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने हेतु आदेशित किया गया है।

यदि उक्त अवधि के अन्दर अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होगा तो नियमानुसार उसकी सम्पत्ति जब्त कर ली जाएगी।

न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना कोईरौना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के निवास स्थान पर उदघोषणा कर मुनादी (डुग-डुगी) करायी गई एवं 82 सी.आर.पी.सी की नोटिस गवाहों के समक्ष चस्पा किया गया है

Published : 
  • 25 June 2024, 7:48 PM IST

Advertisement
Advertisement