आईपीएल मुकाबलों में खूब चल रही सट्टेबाजी, पुलिस ने दो सटोरियों को किया गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला से 'इंडियन प्रीमियर लीग' (आईपीएल) के मुकाबलों पर सट्टा लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 April 2023, 5:44 PM IST

पटियाला: पंजाब के पटियाला से 'इंडियन प्रीमियर लीग' (आईपीएल) के मुकाबलों पर सट्टा लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान रतन नगर निवासी कुलप्रीत और रंजीत नगर निवासी सोनू के रूप में की गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 13 मोबाइल फोन और 74,700 रुपये नकद बरामद किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में 'भारतीय दंड संहिता' (आईपीसी) और 'सार्वजनिक जुआ अधिनियम' की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published :  16 April 2023, 5:44 PM IST