गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने किया अवैध हथियारों के बड़े रैकेट भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

26 जनवरी से पहले दिल्ली पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी


नई दिल्ली: गंणतत्र दिवस के कुछ समय पहले ही दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है, जिसका नाम रवि खान है। वहीं दूसरा आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है और उसका नाम राहुल सिंह है। 

इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 25 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, मोबाइल फोन और दर्जनों सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस ने कहा कि जांच में पता लगा है कि आरोपी राहुल सिंह का विदेश से फाइनेंशियल लिंक्स है और ये भी खुलासा हुआ है कि ये हवाला के जरिए काम करने  मोटा पैसा लेता था। 

इस मामले की शुरूआत अक्टूबर 2021 में हुई थी, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अवैध आर्म्स मॉड्यूल का खुलासा किया था। उस समय पुलिस ने राम शाबाद और आकाश दवार को गिरफ्तार किया था। उन लोगों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। 

पुलिस उसी आधार पर इस गिरोह के बाकी मेम्बर्स पर नजर रखी हुए थी। इसी दौरान हथियार सप्लायर को लेकर राहुल सिंह का नाम सामने आया। पुलिस को जानकारी मिली कि राहुल मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई का काम कर रहा है।


इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मुकुंदपुर से रवि खान नाम का एक व्यक्ति  दिल्ली में हथियारों की सप्लाई करने आया था। तभि पुलिस ने 15 जनवरी 2022 को रवि खान गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 15 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भरा बैग बरामद किया था। पुलिस की पुछताछ में रवि ने खुलासा किया कि वो ये हथियार मध्य प्रदेश के रहने वाले राहुल से लेता है। इसके बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश से राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस को राहुल के पास से 10 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की हुई है।










संबंधित समाचार