
वॉशिंगटन: आज से अमेरिका पर डोनाल्ड ट्रंप का राज शुरू होने वाला है। वे सोमवार को तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं शपथ से पहले ट्रंप कई वादे करते नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने शपथ से एक दिन पहले (19 जनवरी) को वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरेना में विजय रैली को संबोधित किया।
अमेरिका में आज से डोनाल्ड ट्रंप का राज
डोनाल्ड ट्रंप की आज ताजपोशी है। वो अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तमाम तैयारियां हो रही हैं। इस शपथग्रहण समारोह में कई विदेशी मेहमानों को न्योता दिया गया है। लेकिन राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही ट्रंप ने बड़े ऐलान करने शुरू कर दिए हैं। वे कई बड़े दावे करते नजर आ रहे हैं।
तीसरे विश्व युद्ध' को रोकने की कसम खाई
राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने 'तीसरे विश्व युद्ध' को रोकने की कसम खाई है। 19 जनवरी को वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरेना में मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) थीम पर आयोजित विजय रैली में ट्रंप ने अपने समर्थकों से संबोधित किया। इस रैली के दौरान, उन्होंने जो बाइडेन द्वारा किए गए सभी महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ ही घंटों में पलटने का वादा किया।
कई और किए वादे
ट्रंप ने यह भी कहा कि वह अवैध प्रवासियों को उनके घर वापस भेजने के लिए कड़े कदम उठाएंगे, जिससे पलायन की समस्या का समाधान होगा। उनके भाषण में स्पष्ट रूप से उनकी दृढ़ इच्छा दिखाई दी कि वह अमेरिका को पहले से भी अधिक शक्तिशाली और सुरक्षित बनाना चाहते हैं।
Published : 20 January 2025, 9:47 AM IST
Topics : Donald Trump Donald Trump election promises Donald Trump inauguration Oath taking ceremony Trump Inauguration डोनाल्ड ट्रंप चुनाव वादे डोनाल्ड ट्रंप ताजपोशी