हिंदी
बस्ती: नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खुटहन के पास रविवार रात छप्पर के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग लगने से उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर तमाम लोग एकत्रित हो गये, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: शिवपुर नई बस्ती में लगी भीषण आग, घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार खुटहन निवासी सुभाष का रौसिंघापार जाने वाले मार्ग पर छप्पर का मकान है। बीती रात अज्ञात कारणों से अचानक छप्पर में आग लग गयी। आग की लपटें देखकर सुभाष ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग घटनास्थल पर जमा हो गये।
घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गरीब का पूरा आशियाना आग की भेंट चढ़ गया।
Published : 29 April 2024, 11:38 AM IST
Topics : Basti fire broke out Thatch उत्तर प्रदेश खाक छप्पर जलकर बस्ती भीषण आग