
बाराबंकी: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पीठाधीश्वर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता करके नगर पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया। साथ ही भगवान चित्रगुप्त मंदिर से के साथ बन रहे राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण को विनियमित क्षेत्र द्वारा नोटिस भेजकर रोके जाने पर सवाल खड़े किए।
अवैध निर्माण पर नोटिस जारी
बताते चले चक्रतीर्थ परिसर में निर्माणाधीन राधा राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण कार्य को रोकते हुए विनियमित क्षेत्र द्वारा नाले पर अवैध निर्माण कराए जाने की बात कहते हुए नोटिस जारी कर दिया गया है। जिसपर पीठाधीश्वर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे परिसर अथवा आस पास में नगर पालिका अथवा विनियमित क्षेत्र की कितनी भूमि है इसका जवाब दें। मंदिर निर्माण में मात्र ढाई फीट की जमीन नाले पर आने से प्रशासन द्वारा पूरी ही अवैध बताई गई है क्या यह सही है।
मैंने एक माह का समय दिया है
नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नाला सफाई गैंग सक्रिय है, पूरे शहर में लगभग 70 प्रतिशत नालों पर कब्जा है। मात्र 30 प्रतिशत नाले ही खुले हैं जिनकी सफाई कराई जाती है। परंतु पैसा पूरे नालों की सफाई का निकाला जाता है। पीठाधीश्वर ने कहा कि मैने एक माह का समय दिया है यदि मंदिर निर्माण पुनः शुरू ना कराया गया तो आत्मदाह कर लूंगा। मैं सच्चा सनातनी हूं मंदिर निर्माण हेतु मुझे जो कुछ झेलना पड़ेगा में उसके लिए तैयार हूं।
Published : 14 June 2024, 5:49 PM IST
Topics : allegations Barabanki construction Peethadheeswar Radhakrishna Temple आरोप निर्माण पीठाधीश्वर बाराबंकी राधाकृष्ण मंदिर