Site icon Hindi Dynamite News

Banda Boat Accident: उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में नाव हादसे में अब तक नहीं खो जा सका है डूबे लोगों को, जानिये इस समय का अपडेट

उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में नाव पलटने के मामले में और 6 शव निकाले गए हैं। अब तक कुल 9 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि इस नाव हादसे में 30 से अधिक लोगों के डूबने की खबर है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Banda Boat Accident: उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में नाव हादसे में अब तक नहीं खो जा सका है डूबे लोगों को, जानिये इस समय का अपडेट

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में नाव पलटने के मामले में सर्च ऑपरेशन अभी जा रही है। पुलिस और गोताखोरों की मदद से मदद से शनिवार को यमुना नदी के किशनपुर घाट से 6 शव और निकाले गए। बता दें कि अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक अभी गोताखोरों और पुलिस की टीम घाट पर लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

रक्षाबंधन वाले दिन हुआ था हादसा

11 अगस्त यानी रक्षाबंधन वाले दिन बांदां में यमुना नदी में फतेहपुर से मरका गांव लोग नाव पर सवार होकर जा रहे थे। तभी नदी में नाव पलटने के कारण नाव में बैठे 30-35 व्यक्ति नदी में गिर गए।

यह भी पढ़ें: यमुना नदी में नांव पलटने से 3 की मौत, 17 लापता, तलाशी अभियान जारी 

13 लोग निकाले गए सुरक्षित

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था और उन्हें 3 शव बरामद हुए थे। वहीं शुक्रवार को मिली लेटेस्ट अपडेट से ज्ञात हुआ है कि ये और 6 शव निकाले गए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के बांदा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में पलटी 40 लोगों से भरी नाव, 20 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका

मुख्यमंत्री ने किया राहत राशि का ऐलान

बांदा में हुए इस दर्दनाक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को राहत राशि का ऐलान किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 2 मंत्रियों रमकेश निषाद और राकेश सावन को घटनास्थल पर पहुंचकर व्यवस्था देखने का निर्देश दिया था। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि के रूप देने का ऐलान किया था।

Exit mobile version