Site icon Hindi Dynamite News

नेहरू के जन्मदिवस पर बलरामपुर के स्कूलों में खेल कूद का कार्यक्रम

देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू को उनके जन्मदिवस पर विद्यालयों मे उनके योगदान के लिये याद किया गय़ा औरविद्यालयों मे बच्चों के बीच खेल कूद, भाषण व अन्य प्रतियोगिताऐं आयोजित की गयी
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
नेहरू के जन्मदिवस पर बलरामपुर के स्कूलों में खेल कूद का कार्यक्रम

बलरामपुर: पंडित जवाहरलाल के जन्मदिवस पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच खेल कूद, भाषण व अन्य प्रतियोगिताऐ आयोजित की गयी। बलरामपुर मॉडर्न स्कूल मे इस अवसर पर विद्यालय के चार सदनों के मध्य जलेबी दौड़ ,गुब्बारा दौड़, लम्बी दौड़,कबड्डी, रिले रेस,खो-खो,गोला फेंक, वोल्ली बॉल खेल का आयोजन किया गया।

जवाहर लाल नेहरू जी को याद करते हुये दीप प्रज्जवलन व उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गयी। विद्यालय के कक्षा 10 की छात्रा आकांक्षा मिश्रा व कक्षा 11 की  स्नेहा द्विवेदी ने नेहरू जी के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला । इसके पश्चात खेल कूद का आयोजन किया गय़ा।

प्रधानाचार्या मंजू श्रीवास्तव ने बताया की इस वर्ष बलरामपुर मॉडर्न स्कूल अपना पचासवीं वर्षगाँठ दिसम्बर माह मे स्वर्ण जयंती सप्ताह के रूप मे मना रहा है। 

जिले के अन्य विद्यालयों सरस्वती विद्या मंदिर, बालभारती स्कूल, सिटी मॉन्टेसरी इण्टर कालेज, एम पी पी इण्टर कालेज, डी ए वी इण्टर कालेज, एम वाई उस्मानी इण्टर कालेज उतरौला, एम जे एक्टिविटी उतरौला, भारतीय इण्टर कालेज उतरौला, राम शंकर भारतीय इण्टर कालेज मथुरा, मोहन लाल राम लाल इण्टर कालेज शिवपूरा, कन्या इण्टर कालेज हर्रैया, पन्नालाल सरावगी इण्टर कालेज महराजगंज तराई सहित अन्य विद्यालयों मे  विविध खेल कूद प्रतियोगिताये आयोजित की गयी।
 

Exit mobile version