बलरामपुर: सम्राट अशोक की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

बलरामपुर के विधानसभा गैसड़ी क्षेत्र में सम्राट अशोक का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई और शहर भर में जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 March 2018, 11:37 AM IST

बलरामपुर: जिले के विधानसभा गैसड़ी क्षेत्र में सम्राट अशोक की जयंती बड़े धूम धाम से मनायी गयी। इस मौके पर अशोक सम्राट की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया। 

 

शोभायात्रा सटीकाराम मौर्य के अगुवाई में निकाली गई, जो पचपेड़वा के शिवपुर, भगवानपुर,गनेशपुर, जूड़ीकुइयां, विशुनपुर  टनटनवां, रामनगर रजडेरवा डालपुर तिराहा,बकौली गैसडी़ से होते हुए मझौली सिंहमुहानी परसा पलईडीह में पहुंचकर एक जनसभा मे तब्दील हुई। शोभायात्रा का गैसड़ी नगर में महामाया बौध विहार, महाराणा प्रताप जन जातीय सेवा संस्थान, महामाया बौध विहार जन कल्याण सेवा संस्थान, डॉ राम मनोहर लोहिया जन कल्याण सेवा संस्थान, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने भगवान बुद्ध व डॉ भीमराव अंबडेकर प्रतिमा को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किये।

इस मौके पर कर्मचारी संघ के सरंक्षक तुलसीराम मौर्य ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक ने हिंसा और अस्त्र-शस्त्र को त्याग कर अहिंसा का मार्ग चुना। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

Published : 
  • 26 March 2018, 11:37 AM IST

No related posts found.