बलरामपुर: भूमाफियाओं के इशारों पर ढहाये गरीबों के आशियाने, जनता में भारी रोष

थाना गैसडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरौना के ग्राम सदाडीह मे तीन पुश्तों से निवास कर रहे गरीबों के आशियाने को आज प्रशासन ने उजाड़ दिये। बताया जाता है कि प्रशासन ने यह कर्यवाही दबंगों और भूमाफियाओं के दबाव में की। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 April 2018, 6:16 PM IST

बलरामपुर: थाना गैसडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरौना के ग्राम सदाडीह मे तीन पुश्तों से निवास कर रहे गरीबों के आशियाने को आज प्रशासन ने उजाड़ दिये। बताया जाता है कि प्रशासन ने यह कर्यवाही दबंगों और भूमाफियाओं के दबाव में आकर की। उप जिलाधिकारी सतीश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में यहां चार परिवारों के आशियाने को जेसीबी से हटवा दिया गया। जिन लोगों की झोपड़ियों को ढ़हाया गया, उसमें राम फकीरी, सहबूयादव, हीरालाल व राजदुलारे का घर शामिल है।

पूर्व राज्यमंत्री डॉ शिव प्रताप यादव ने भी इसके बाद मौके पर पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने उजाड़े गए आशियानों के गरीब परिवारों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने इस संदर्भ में तत्काल जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की इस मामले से अवगत कराया।साथ ही उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग भी जिलाधिकारी से की।

उन्होंने गरीबों को न्याय नहीं मिलने पर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि गरीबों पर दबंगई के बल पर फर्जी तरीके से गुंडा एक्ट लगा मुकदमा हटाये जाने की मांग की है।

गरीबों ने बताया कि यह हमारे पुश्तों द्वारा बसाया घर था, जिसमें हम वर्षो से रह रहे थे। अब वे आशियाना उजड़ जाने के कारण खुले आसमां के नीचे रहने को मजबूर है।  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सभी के साथ एक समान कार्यवाही की जाय। मौके पर शफीउल्ला खां विकास मंत्री, पवन मौर्य, समेत सैकडों लोग मौजूद रहे।
 

Published : 
  • 9 April 2018, 6:16 PM IST

No related posts found.