
बलरामपुर: शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने प्राइवेट स्कूलों के मनमानी के विरुद्ध मोर्चा खोला और कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों ने जमकर नारे बाजी कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने स्कूल संचालकों की मनमानी को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा।
डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसार, यह जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवलाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों में फीस की बढ़ोतरी मनमाने तरीके से की जा रही है। आम आदमी महंगाई, भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा माफियाओं द्वारा सिंडिकेट बना कर काम किया जा रहा है। लेकिन सरकार एक दम चुप है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारकंडे मिश्रा ने कहा प्राइवेट स्कूल से मनमानी लूट खसोट बन्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि आज अभिभावक महंगे दामों में किताबें खरीदने को मजबूर है। कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्राइवेट विद्यालयों की समय-समय पर जांच कराई जाए। साथ ही स्कूल संचालकों के तानाशाही रवैये पर अंकुश लगाया जाए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, उमाशंकर तिवारी, डॉ राकेश त्रिपाठी, डॉक्टर खलीलुल्लाह, देवेंद्र पांडे, अवधेश पाल सिंह, भीष्म सिंह, राजेंद्र त्रिवेदी, विनोद मिश्रा, श्रीपति शुक्ला, घनश्याम मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र छेदी वर्मा, हुकुम वर्मा, बृजेश चौहान सहित यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 11 April 2025, 6:01 PM IST
Topics : balrampurnews Congress dhrna HindiNews pradrshn