लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच क्रूरता और हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। बलिया जिले में रिश्तेदार के घर गई एक नाबालिग लड़की ने जब उससे छेड़छाड़ का विरोध किया तो एक हैवान युवक ने गुस्से में आकर उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने गर्दन पर वार करने से पहले लड़की के हाथ का अंगूठा काट डाला था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाम औऱ दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्रूर तरीके से हत्या का यह मामला बलिया जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कुड़ियापुर गांव का है। लड़की इस गांव में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। शुक्रवार दोपहर को सहेलियों संग खेतों में गई लड़की को कुड़ियापुर गांव के एक युवक ने छेड़खानी के इरादे से अपने पास बुलाया। जब लड़की ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने पहले उसके हाथ का अंगूठा काट दिया और बाद में गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी।
बताया जाता है कि लड़की अपने सहेलियों संग खेतों में चने का साग तोड़ने गई थी। लड़की को गांव के 20 वर्ष के सैय्यद ने उसकी सहेलियों के सामने ही अपने पास बुलाया और छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। जब तक लड़की की सहेलियां और दूसरे लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी उस पर गहरा वार कर चुका था।
आरोपी द्वारा हमला किये जाने के बाद लड़की की सहेलियों ने शोर मचाया। आस-पास से लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
इस घटना के गांव में भारी तनाव और दहशत फैल गया। जिसके बाद वहां भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले को लेकर लव जेहाद की भी चर्चा हो रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Published : 28 November 2020, 3:32 PM IST
Topics : Ballia police uttar pradesh क्राइम गर्दन पुलिस बलिया यौन उत्पीड़न लड़की हत्या