हिंदी
बलिया: जनपद में नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व नाई हाजम पर हुए जानलेवा हमला होने के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक्शन में आ गये हैं। सपा प्रमुख आदेश पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मामले की जांच के लिये बलिया जायेगा और अखिलेश यादव को रिपोर्ट भेजेगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल 22 जून 2024 को जनपद बलिया जायेगा।
जहां जनपद बलिया के ग्राम पंचायत रूस्तमपुर थाना बांसडीह रोड निवासी पीड़ित की नाबालिग पुत्री के साथ दबंगों द्वारा सामूहिक बलात्कार तथा रामपुर महावल थाना कोतवाली बलिया में नाई (हजाम) के ऊपर दो-दो बार जानलेवा हमला होने के मामले में प्रशासन द्वारा न्याय नहीं किए जाने के मामले को देखेगा।
Published : 22 June 2024, 12:51 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Angry Ballia gang rape SP Supremo अखिलेश यादव प्रतिनिधि मण्डल बलिया सपा सुप्रीमो सामूहिक दुष्कर्म