
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके संसदीय परम्परा एवं नियमों के मर्मज्ञ अनुभवी माता प्रसाद पाण्डेय के नेता प्रतिपक्ष पर मनोनीत होने पर समाजवादी पार्टी बलिया ने प्रसन्नता व्यक्त किया हैं।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि माता प्रसाद पाण्डेय इसके पूर्व में दो बार विधानसभा के अध्यक्ष रह चूके हैं, उन्हें संसदीय परंपराओं और नियमों का अथाह ज्ञान हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिससे विपक्ष सहित पूरा सदन लाभान्वित होगा।साथ ही उनके वरिष्ठता के कारण सदन में एक स्वस्थ वातावरण बनेगा। जिसका लाभ पूरे प्रदेश को होगा। कान्हजी ने इस निर्णय के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मनोनयन से पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों में एक अलग विश्वास जगेगा। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
Published : 28 July 2024, 7:32 PM IST
Topics : Ballia Leader of Opposition Samajwadi Party नेता प्रतिपक्ष बलिया माता प्रसाद पाण्डेय समाजवादी पार्टी