
बलिया: समाजवादी पार्टी (सपा) की छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव मनीष दुबे की शनिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। सपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
सपा के मीडिया प्रभारी सुशील पांडेय ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव मनीष दुबे (35) की शनिवार को सुबह फेफना थाना क्षेत्र के गड़वार मार्ग स्थित मकान पर करंट लगने से मौत हो गई। दुबे अपने घर की छत पर सफाई करते समय बिजली की तार की चपेट में आ गए।
उन्होंने बताया कि दुबे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पांडेय ने बताया कि दुबे जिला मुख्यालय पर स्थित टाउन डिग्री कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री भी थे। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर दुबे की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।
Published : 14 January 2023, 6:09 PM IST
Topics : balia Manish Dubey Samajwadi Party uttar pradesh उत्तर प्रदेश बलिया मनीष दुबे मौत समाजवादी पार्टी