हिंदी
बदायूं: यूपी में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ लगातार छेड़छाड़ और क्षतिग्रस्त होने की खबरों के बीच अब मूर्ति के रंग में बदलाव का मामला सुर्खियों में है। बदायूं जिले में लगी आंबेडकर की मूर्ति का रंग बदलकर नीला से भगवा कर दिया है।
मूर्ति का रंग बदलने के अलावा उनके कोट और ट्राउजर में दिखने वाले आंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग की शेरवानी भी पहनाई गई है। भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग में रंगे जाने से दलितों में गुस्सा है।
नाराज दलितों ने मांग की है कि मूर्ति के रंग को नीला किया जाये।
Published : 10 April 2018, 6:13 PM IST
No related posts found.