बाबूलाल मरांडी किया दावा, झारखंड में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति

डीएन ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘‘अचानक गायब’’ होने से राज्य में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी


रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ‘‘अचानक गायब’’ होने से राज्य में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति पैदा हो गयी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी देने वाले को अपनी तरफ से 11,000 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की और ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री की ‘गुमशुदगी’ का पोस्टर भी साझा किया।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मरांडी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले दो दिनों से लापता हैं। यह गंभीर मुद्दा है कि मुख्यमंत्री कहां हैं, इसके बारे में राज्य के पुलिस महानिदेशक और खुफिया विभाग को कोई जानकारी नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘हेमंत सोरेन के अचानक गायब होने से राज्य में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति पैदा हो गई है... जो कोई भी मुख्यमंत्री के बारे में सही जानकारी देगा उसे हमारी ओर से 11,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।’’

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन 48 घंटे ‘लापता’ रहने के बाद पहुंचे रांची, झारखंड में सियासी सरगर्मियां तेज 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सोरेन पर व्यक्तिगत रूप से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से उनका जवाब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजा जा रहा है।’’










संबंधित समाचार